जून में होगी बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा, देखें एग्जाम डेट

 Bihar Police Constable Operator Exam 2026: बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आ गई है. CSBC ने Bihar Police Constable Operator Exam 2026 की तारीख घोषित कर दी है. लंबे समय से इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स अब अपनी तैयारी को फाइनल टच देना शुरू कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 993 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

Bihar Police Constable Operator Exam 2026: इस दिन होगी परीक्षा

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2026 से शुरू हुई थी. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 तय की गई थी. इसी दिन तक परीक्षा शुल्क जमा करने की सुविधा भी दी गई थी. बोर्ड की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी.

Bihar Police Constable Operator Exam 2026 Date Notice Check Here

इतने पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती के तहत अलग-अलग कैटेगरी में सीटें बांटी गई हैं. इसमें सबसे ज्यादा पद अनारक्षित यानी UR कैटेगरी के लिए रखे गए हैं. भर्ती में UR के लिए 408 सीटें तय की गई हैं. वहीं EWS के लिए 99, BC के लिए 113, EBC के लिए 175, BC Female के लिए 31, SC के लिए 157 और ST कैटेगरी के लिए 10 पद निर्धारित किए गए हैं.

एग्जाम शेड्यूल चेक करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Bihar Police Constable Operator Exam 2026 लिंक खोजें.
  • अब Exam Schedule या Notice वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी खुल जाएगी.
  • एग्जाम डेट और जरूरी निर्देश ध्यान से पढ़ लें.
  • भविष्य के लिए नोटिस डाउनलोड करके सेव कर लें.

एग्जाम पैटर्न

जारी नोटिस के मुताबिक लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी. इसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे और हर सवाल 1 अंक का होगा. अच्छी बात ये है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है. परीक्षा का स्तर इंटरमीडिएट यानी 10+2 के बराबर रहेगा. इसमें सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएं, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और अन्य विषयों से सवाल पूछे जा सकते हैं.

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe