Bihar Police Constable Final Result: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी CSBC ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 19,838 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. उम्मीदवार अब CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं. भर्ती प्रक्रिया में रिकॉर्ड संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था.
लिखित परीक्षा से लेकर शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) तक कई चरणों के बाद योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया. अब सफल अभ्यर्थियों की जॉइनिंग प्रक्रिया जून से शुरू होगी.


लाखों उम्मीदवारों ने लिया भर्ती में हिस्सा

बिहार पुलिस की इस बड़ी भर्ती के लिए राज्यभर से 17 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया था. इनमें से करीब 13.30 लाख उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए. लिखित परीक्षा के आधार पर लगभग 99 हजार अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चुना गया था. बाद में आयोजित फिजिकल टेस्ट में करीब 79,932 उम्मीदवार उपस्थित हुए. सभी चरणों के प्रदर्शन के आधार पर आखिरकार 19,838 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया

अलग-अलग विभागों में होगी नियुक्ति

इनमें 16,852 उम्मीदवारों को बिहार पुलिस की जिला पुलिस और अन्य इकाइयों में जगह मिली है, जबकि 2,986 उम्मीदवार बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) में तैनात किए जाएंगे. इस भर्ती में महिला उम्मीदवारों की भागीदारी खास रही. चयनित उम्मीदवारों में 12,509 पुरुष और 7,312 महिलाएं शामिल हैं. इसके अलावा 17 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों का भी चयन हुआ है. वहीं विशेष आरक्षण के तहत 332 होमगार्ड और 190 स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सफलता मिली है.

कैटेगरी वाइज कटऑफ और जॉइनिंग प्रक्रिया

CSBC ने श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं, जिसमें सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 76 और महिला अभ्यर्थियों के लिए 72 अंक तय किया गया है. बोर्ड के अनुसार चयनित उम्मीदवारों की जॉइनिंग प्रक्रिया 20 जून 2026 से शुरू होकर 19 जुलाई 2026 तक चलेगी. जॉइनिंग से पहले सभी उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा.


Bihar Police Constable Final Result 2026 ऐसे चेक करें

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- csbc.bih.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Bihar Police Constable Final Result 2026 लिंक खोलें.
  • रिजल्ट PDF डाउनलोड करें.
  • अपने रोल नंबर को सर्च करें.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

Bihar Police Constable Final Result 2026 Check Here

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe