राजस्थान में निकली 1st Grade शिक्षक की भर्ती, 121 पोस्ट के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

 RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2026: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने 1st ग्रेड शिक्षक (स्पेशल एजुकेशन) के 121 पोस्ट पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए अभी सिर्फ नोटिफिकेशन जारी किया गया है. अप्लाई करने की प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी. अगर आप भी इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले उम्र, पे स्केल, सेलेक्शन प्रोसेस आदि की जानकारी हासिल कर लें.



कब से कब तक अप्लाई कर सकते हैं?

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी. वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 जून 2026 है. परीक्षा और एडमिट कार्ड के संबंध में जल्द ही नोटिफिकेशन जारी की जाएगी.

उम्र सीमा

न्यूनतम आयु सीमा- 21 साल
अधिकतम आयु सीमा- 40 साल

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंग्लिश, हिंदी, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी और म्यूजिक में पोस्ट ग्रेजुएट कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. इसी के साथ बीएड (स्पेशल एजुकेशन) या बीएड +2 साल का डिप्लोमा (स्पेशल एजुकेशन) होना चाहिए.
हिंदी भाषा पर पकड़ (खासकर लिखने की जानकारी) और राजस्थानी कल्चर की जानकारी होनी चाहिए.

पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के तहत कुल 121 पोस्ट भरे जाएंगे. इनमें से हर कैटेगरी के अनुसार, पोस्ट की संख्या अलग-अलग है.

कैटेगरी पदों की संख्या
UR 46
SC 19
ST 14
OBC 25
EWS 11
MBC 06

आवेदन शुल्क

जनरल/BC/EBC (CL)/और अन्य स्टेट के कैंडिडेट्स- 600 रुपये
BC/EBC/EWS/ (NCL)- 400 रुपये
करेक्शन फीस- 500

ध्यान रहे इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से देना होगा. क्रेडिट, डेबिट और नेट बैंकिंग के माध्यम से फीस भरनी होगी.






कैसे होगा सेलेक्शन?

इस भर्ती के लिए सेलेक्शन लिखित एग्जाम के आधार पर होगा. साथ ही और भी प्रोसेस हो सकते हैं आवश्यकता अनुसार.

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती के तहत पे मैट्रिक्स पे लेवल L-12 के तहत सैलरी मिलेगी यानी कि ग्रेड पे 4800 रुपये प्रति महीने. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe