RUHS BSc Nursing Result 2026 OUT: आरयूएचएस सीयूईटी रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com पर जारी कर दिया गया है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) में शामिल अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण की मदद से RUHS BSc Nursing Result 2026 और स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने प्राप्त अंक, रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी भी देख सकते हैं।
RUHS BSc Nursing Result 2026 OUT: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) ने राज्य स्तरीय सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के आधार पर राजस्थान के विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।
RUHS CUET 2026 Result and Scorecard Link Active
राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) ने आज 2 जून 2026 को CUET RUHS Result 2026 का लिंक एक्टिव कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के विषयवार अंक, कुल प्राप्तांक और प्रदर्शन की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
राजस्थान RUHS बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026-हाइलाइट्स
राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा बीएससी नर्सिंग, फार्मेसी एवं विभिन्न एलाइड हेल्थ साइंस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए RUHS CUET 2026 का आयोजन 21 मई 2026 को किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार अपने प्राप्त अंक, रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी ऑनलाइन चेक कर पाएंगे। RUHS CUET रिजल्ट 2026 से जुड़ी प्रमुख अपडेट्स नीचे देख सकते हैं।
परीक्षा का नाम: आरयूएचएस सीयूईटी 2026 (RUHS CUET 2026)
आयोजित करने वाली संस्था का नाम: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)
प्रवेश पाठ्यक्रम: बीएससी नर्सिंग, फार्मेसी एवं एलाइड हेल्थकेयर कोर्स
परीक्षा तिथि: 21 मई 2026
परीक्षा का माध्यम: ऑफलाइन (OMR आधारित)
कुल प्रश्न: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
रिजल्ट जारी होने की तिथि: 02 जून 2026
रिजल्ट जारी करने का माध्यम: ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट: ruhscuet2026.com
काउंसिलिंग प्रारंभ होने की तिथि: 16 जून 2026
काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन फीस: 550 रुपये
0 Comments