OTET 2026 परीक्षा टली, OSSSC भर्ती परीक्षा से टकराव के बाद बदली तारीख, जारी हुआ नया शेड्यूल

 ओडिशा में टिचर बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है. बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), ओडिशा ने ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा (OTET) 2026 की तारीख में बदलाव कर दिया है. पहले यह परीक्षा 28 जून को आयोजित होने वाली थी, लेकिन उसी दिन ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) की संयुक्त भर्ती परीक्षा होने के कारण अभ्यर्थियों ने विरोध जताया था. उम्मीदवारों की मांग और सुविधा को देखते हुए परीक्षा को स्थगित कर नई तारीख घोषित की गई है. अब OTET 2026 का आयोजन 5 जुलाई को किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा


अब दो पालियों में होगी OTET परीक्षा

बोर्ड ने उम्मीदवारों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नया शेड्यूल जारी किया है. संशोधित शेड्यूल के अनुसार OTET परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी. पहला पेपर सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक होगा, जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. वहीं पहले ओएसएसएससी (OSSSC )परीक्षा 20 जून को होनी थी पर अब यह परीक्षा 28 जून को होगी. इससे परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सकेगा.

OTET 2026 का परीक्षा पैटर्न

OTET में दो प्रश्नपत्र शामिल हैं. पेपर-I उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर-II कक्षा 6 से 8 तक के स्टूडेंट्स को पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए है. दोनों पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions) पूछे जाएंगे. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और कुल अंक 150 होंगे. परीक्षा की अवधि 150 मिनट निर्धारित है. गलत आंसर देने पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा.

OSSSC परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग

OSSSC की संयुक्त भर्ती परीक्षा (CRE) में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions) पूछे जाएंगे. परीक्षा 100 अंकों की होगी. प्रत्येक सही आंसर के लिए एक अंक मिलेगा, जबकि गलत आंसर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे. आयोग की यह परीक्षा अलग-अलग सरकारी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है.

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe