CTET 2026 के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा

CTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जून 2026 तय की गई है. फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 10 जून 2026 ही है. इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय और अन्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के योग्य हो जाते हैं.








CTET 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • CTET 2026 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और नया अकाउंट बनाएं.
  • अब अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें.
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छे से जांच लें और फाइनल सबमिट कर दें.
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें जो भविष्य में काम आएगा.

CTET 2026 Application Form Direct Link Check Here

आवेदन में सुधार करने के लिए 15 जून से 18 जून 2026 तक का समय दिया जाएगा. परीक्षा का आयोजन 06 सितंबर 2026 को किया जाएगा. एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी होगा और रिजल्ट बाद में अपडेट किया जाएगा.

एप्लीकेशन फीस

CTET 2026 में आवेदन शुल्क उम्मीदवार की कैटेगरी और पेपर पर निर्भर करता है. पेपर 1 के लिए सामान्य और OBC वर्ग को 1000 रुपये देने होंगे जबकि SC ST और PWD उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये है. दोनों पेपर के लिए सामान्य और OBC उम्मीदवारों को 1200 रुपये और SC ST PWD उम्मीदवारों को 600 रुपये देना होगा. पेमेंट ऑनलाइन मोड से किया जा सकता है जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS और मोबाइल वॉलेट शामिल हैं.

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe